कितना संगदिल हूँ मैं
आज बेटे ने तोड़ दिया
एक कीमती वास और...
मैं डांट बैठा उसे
ये भी न कह पाया की
बेटा...कोई बात नहीं
अब सोचता हूँ
कितना आसमान सा दिल था तुम्हारा
मैं तुमसे वफ़ा न कर सका
और याद है मुझे आज भी
जब सुनाया था मैंने तुन्हे
अपना फैसला...
कुछ पल खामोश रही तुम
और कितनी आसानी से कह गयी
कोई बात नहीं......
Monday, April 28, 2008
कल देखा....
कल देखा....
एक दादाजी को
पार्क वीरान होने के बाद
शाम के धुंधलके में झूला झूलते...
एक आंटी को
बस में खिड़की वाली सीट के लिए
पडोसन से झगड़ते...
एक पिता को
बेटे के सोने के बाद
उसकी ड्राइंग बुक से देखकर
ड्राइंग बनाने की कोशिश करते...
एक पत्नी को
मेले में अपने पति से
गुब्बारे लेने की
जिद करते....
एक कंपनी के मैनेजर को
सेमिनार में
लेक्चरर का कार्टून बनाते...
अपनी माँ को
सर्दी जुकाम में
आइस क्रीम न देने पर
मुंह फुलाते...
सच ही तो है
बचपन भले ही चला जाये
बचपना कहाँ जाता है
और शायद यही तो है
जो इंसान की मासूमियत
खोने से बचाता है
एक दादाजी को
पार्क वीरान होने के बाद
शाम के धुंधलके में झूला झूलते...
एक आंटी को
बस में खिड़की वाली सीट के लिए
पडोसन से झगड़ते...
एक पिता को
बेटे के सोने के बाद
उसकी ड्राइंग बुक से देखकर
ड्राइंग बनाने की कोशिश करते...
एक पत्नी को
मेले में अपने पति से
गुब्बारे लेने की
जिद करते....
एक कंपनी के मैनेजर को
सेमिनार में
लेक्चरर का कार्टून बनाते...
अपनी माँ को
सर्दी जुकाम में
आइस क्रीम न देने पर
मुंह फुलाते...
सच ही तो है
बचपन भले ही चला जाये
बचपना कहाँ जाता है
और शायद यही तो है
जो इंसान की मासूमियत
खोने से बचाता है
Saturday, April 26, 2008
चाँद की बुढ़िया
देखो तो... चाँद की चरखा चलाती बुढ़िया
आज कितना सूत कात रही है
सारा आसमान भर गया है बादलों से
लगता है चाँद से कुछ कहासुनी हुई है
बिलकुल मेरी दादी की तरह है
जब भी मुंह फुलाती थी
घर का सारा काम अकेले ही कर जाती थी...
आज कितना सूत कात रही है
सारा आसमान भर गया है बादलों से
लगता है चाँद से कुछ कहासुनी हुई है
बिलकुल मेरी दादी की तरह है
जब भी मुंह फुलाती थी
घर का सारा काम अकेले ही कर जाती थी...
शुक्रिया मेरे ख्वाबो
शब की नर्म गोद में
पलकों के महफूज़ साए में
सोये हुए कुछ नन्हें ख्वाब
लेते हैं एक अंगडाई और
फैलाकर अपनी बाहें
ले लेते हैं मुझे अपने आगोश में
रात भर थपकी देते हैं
अपनी नन्ही हथेलियों से
बुनते हैं रेशमी ख्यालों के धागे
दिन भर की उलझनों से थकी मैं
खो जाती हूँ इन ख्यालों में
और जीती हूँ
कुछ बेहद रूमानी लम्हे
कुछ अनकही ख्वाहिशें
कुछ भीगी भीगी यादें
कुछ खुशबू में लिपटे एहसास
पता नहीं कब ,थककर
ये ख्वाब भी अलसाने लगते हैं
और धीरे से सो जाते हैं
एक के ऊपर एक गिरकर
तब,सुबह की पहली ओस के साथ
मैं जागती हूँ और
मीठी सी खुमार भरी आवाज़ में
कहती हूँ...
शुक्रिया मेरे ख्वाबो
हकीकत हर दिन मुझे क़त्ल करती है
और तुम....
हर शब मुझे जिंदा कर देते हो..
पलकों के महफूज़ साए में
सोये हुए कुछ नन्हें ख्वाब
लेते हैं एक अंगडाई और
फैलाकर अपनी बाहें
ले लेते हैं मुझे अपने आगोश में
रात भर थपकी देते हैं
अपनी नन्ही हथेलियों से
बुनते हैं रेशमी ख्यालों के धागे
दिन भर की उलझनों से थकी मैं
खो जाती हूँ इन ख्यालों में
और जीती हूँ
कुछ बेहद रूमानी लम्हे
कुछ अनकही ख्वाहिशें
कुछ भीगी भीगी यादें
कुछ खुशबू में लिपटे एहसास
पता नहीं कब ,थककर
ये ख्वाब भी अलसाने लगते हैं
और धीरे से सो जाते हैं
एक के ऊपर एक गिरकर
तब,सुबह की पहली ओस के साथ
मैं जागती हूँ और
मीठी सी खुमार भरी आवाज़ में
कहती हूँ...
शुक्रिया मेरे ख्वाबो
हकीकत हर दिन मुझे क़त्ल करती है
और तुम....
हर शब मुझे जिंदा कर देते हो..
'तनाव प्रबंधन'
मई की एक दोपहर
सिर पर सवार सूरज
बेचैन कर देने वाली हवाएं
बोझा ढोते कुछ मजदूर
बैठ गए हैं थककर और
खोल ली है अपनी पोटली
जिसमे से निकली हैं कुछ मोटी रोटियाँ
साथ में प्याज और अचार
उनके बतियाने और हँसने की आवाज़ से
गूँज उठा है आसमान...
उधर ए.सी. कमरों में बंद
कुछ अमीर उद्योगपति
लीन हैं गहन चर्चा में
पेशानी पर बल,हाथों में फाइलें
और...चर्चा का विषय है
'तनाव प्रबंधन'
सिर पर सवार सूरज
बेचैन कर देने वाली हवाएं
बोझा ढोते कुछ मजदूर
बैठ गए हैं थककर और
खोल ली है अपनी पोटली
जिसमे से निकली हैं कुछ मोटी रोटियाँ
साथ में प्याज और अचार
उनके बतियाने और हँसने की आवाज़ से
गूँज उठा है आसमान...
उधर ए.सी. कमरों में बंद
कुछ अमीर उद्योगपति
लीन हैं गहन चर्चा में
पेशानी पर बल,हाथों में फाइलें
और...चर्चा का विषय है
'तनाव प्रबंधन'
तुम्हे अपना बना लूं....
आओ तुम्हे अपना बना लूं
चांदनी से चुरा कर थोडा सा उजाला
तुम्हारी सूरत को निहारूं
धरती से मांगकर थोडी सी हरियाली
तुम्हे चुनरी पहना दूं
इन्द्रधनुष से कुछ रंग उधार ले
गुलाल बनाऊं
तुम्हारे साथ होली मना लूं
बारिश के छींटे मिटटी पर गिराकर
तुम्हारे लिए इत्र बना दूं
गुलमोहर से इसरार कर
उसके फूलों में अपनी मोहब्बत मिलाऊँ
तुम्हारे रास्ते में बिछा दूं
बादलों तक जाऊ
अपने अश्कों को उन पर रख आऊं
तुम पर बरसाऊँ
कुछ तारे तोड़ लाऊँ
तुम्हारे दामन में डाल दूं
तुम्हारी सारी ख्वाहिशों कों
अपने ख़्वाबों में घोल दूं
एक नयी दुनिया बनाऊं
अगर तुम हाँ कर दो तो
तुम्हारे सारे ग़म अपने नाम कर लूं
अपने हिस्से की खुशियों से
तुम्हारे जीवन कों संवार दूं
पाकीजा तावीज़ बना के
तुम्हे अपने सीने से लगा लूं
आओ तुम्हे अपना बना लूं....
चांदनी से चुरा कर थोडा सा उजाला
तुम्हारी सूरत को निहारूं
धरती से मांगकर थोडी सी हरियाली
तुम्हे चुनरी पहना दूं
इन्द्रधनुष से कुछ रंग उधार ले
गुलाल बनाऊं
तुम्हारे साथ होली मना लूं
बारिश के छींटे मिटटी पर गिराकर
तुम्हारे लिए इत्र बना दूं
गुलमोहर से इसरार कर
उसके फूलों में अपनी मोहब्बत मिलाऊँ
तुम्हारे रास्ते में बिछा दूं
बादलों तक जाऊ
अपने अश्कों को उन पर रख आऊं
तुम पर बरसाऊँ
कुछ तारे तोड़ लाऊँ
तुम्हारे दामन में डाल दूं
तुम्हारी सारी ख्वाहिशों कों
अपने ख़्वाबों में घोल दूं
एक नयी दुनिया बनाऊं
अगर तुम हाँ कर दो तो
तुम्हारे सारे ग़म अपने नाम कर लूं
अपने हिस्से की खुशियों से
तुम्हारे जीवन कों संवार दूं
पाकीजा तावीज़ बना के
तुम्हे अपने सीने से लगा लूं
आओ तुम्हे अपना बना लूं....
Subscribe to:
Posts (Atom)